अल्मोड़ा, अप्रैल 21 -- मुकेश सक्टा,द्वाराहाट। केंद्रीय विद्यलय के संचालन की मांग को क्रमिक अनशन मंगलवार को भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। साथ ही बुधवार से आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी। क्रमिक अनशन के ग्यारहवें दिन अशोक फुलारा, मनीष वर्मा और राकेश तिवारी क्रमिक अनशन पर बैठे। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर लोगों ने रोष व्यक्त किया। कहा कि पिछले 11 दिनों से लोग क्रमिक अनशन पर हैं, लेकिन अब तक शासन-प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस कारण अब ग्रामीण आमरण अनशन करने को बाध्य हो गए हैं। कहा कि आज यानी बुधवार से अब क्रमिक की जगह आमरण अनशन शुरू होगा। इसके लिए आंदोलनकारियों ने डीएम को पत्र भी भेजा और स्कूल के संचालन की मांग की। यहां पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष विनोद जोशी, पूर्व ज्येष्ठ प्...