मधेपुरा, मई 1 -- आलमनगर एक संवाददाता। बिषपट्टी पंचायत के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय शिशवा में बिना पंखा के गर्मी में बच्चे पढ़ने को विवश है। बावजूद स्कूल प्रबंधन और अधिकारी बेपरवाह बने हैं। इतना हीं नहीं प्रखंड अंतर्गत विभिन्न स्कूलों को विकास के लिए मिलने वाली राशि के बाद भी खास विकास नहीं देखी जा रही है। जहां अधिकारी और कर्मी की मिली भगत का नजारा भी सामने आ रही है। यह भी पढ़ें- स्कूल के शेड में गर्मी के बीच पढ़ने को विवश हैं बच्चेविकास की राशि का दुरुपयोग वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत बीते साल दिसंबर महीने में मिली समग्र विकास की राशि सही सदुपयोग नहीं होना बताया जा रहा है। बीआरसी के कर्मी की और अधिकारी की उदासीनता पूर्ण रवैया के कारण विभिन्न पंचायत अंतर्गत विभिन्न प्राथमिक और मध्य विद्यालय का विकास राम भरोसे हो गया है। कुछ स्कूलों को छोड़...