पूर्णिया, नवम्बर 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।भट्ठा मध्य विद्यालय बंगला के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरुकता को लेकर एक रैली निकाली। यह रैली ततमा टोली, गांगुली पाड़ा, शिवपुरी और दुर्गाबाड़ी मुहल्ले होते हुए स्कूल प्रांगण में समाप्त हुआ। इस रैली में भाग ले रहे बच्चों और बच्चियों ने मतदाताओं से ज्यादे से ज्यादे की संख्या में मतदान करने हेतु प्रेरित किया। जागरुकता अभियान के दौरान मतदाताओं से निवेदन किया कि सारे कार्य को भूल कर वे 11 नवंबर को मतदान जरूर करें ताकि प्रजातंत्र की नींव मजबूत हो सके। बच्चों ने मतदान हमारा अधिकार है, लोकतंत्र की शान है जैसे नारे भी लगाए। बच्चों ने मतदाताओं को भी उनके वोट के महत्व के बारे में भी बताया। स्कूल के प्रधानाचार्य रामदेव दास ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि मतदान हमारा अधिकार ही नहीं बल्कि कर्तव्य है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.