धनबाद, मार्च 30 -- जियलगोरा के न्यू किड्स गार्डेन स्कूल में रविवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्थानीय पार्षद मुनीलाल रविदास का सीमा सिंह ने स्वागत किया। समारोह में रवि कुमार को बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर (बॉयज) और निशा कुमारी को बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर (गर्ल्स) के खिताब से नवाजा गया। मुख्य अतिथि ने दोनों छात्र-छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया और कहा कि यह पुराना विद्यालय सीमित संसाधनों में क्षेत्र के बच्चों को अच्छी शिक्षा दे रहा है। उन्होंने विद्यालय की समस्याओं को जल्द दूर करने का भरोसा दिलाया। अनुशासन समिति द्वारा चयनित विभिन्न कक्षाओं के अनुशासित बच्चों में शोभा केसरी, संजना कुमारी, नेहा कुमारी, जिन्नत परवीन, राजवीर गुप्ता, आफरीन परवीन, अर्पिता कुमारी, आशना परवीन, तानिया कुमारी, नि...