स्कूल के वार्षिकोत्सव पर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
साहिबगंज, मई 3 -- पतना। प्रखंड के केन्दुआ स्थित राइट गाइड स्कूल का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम रविवार को आयोजित हुआ। अतिथियों का स्वागत शॉल ओढ़ाकर व मोमेंटम देकर किया गया। मौके पर स्कूली बच्चों ने भाषण, कविता, सुविचार व अन्य प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत की । इस क्रम में पांचवी कक्षा पास विद्यार्थियों के बीच सर्टिफिकेट वितरण व विदाई भी दी गई। इस क्रम में प्राचार्य जोया नाज ने कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों का मनोबल बढ़ाने के मकसद से आयोजित किया जाता है । इस प्रकार की कार्यक्रम से बच्चों की प्रतिभा व कला को निखारने का मौका मिलता है व बच्चों में पढ़ाई के प्रति ज़ज्बा भी बढ़ता है । मौके पर कार्यक्रम का संचालन स्कूल के निदेशक मो एजाज अली ने की। मौके पर सदिया प्रवीण, अहमद पटेल व अधिक संख्या में अभिभावक मौजूद थे। यह भी पढ़ें- ज्ञान सरिता पब्लिक स्कूल में वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.