अमरोहा, मार्च 30 -- मंडी धनौरा। क्षेत्र के गांव जैथल में संचालित प्राथमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम सोमवार को उत्साह संग आयोजित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि बीईओ प्रकाश चंद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बीईओ ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया। कहा कि शिक्षा ही विकास का आधार है। हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना जरूरी है। एआरपी सत्य प्रकाश गौतम ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए अभिभावकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील की। अंत में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। इस दौरान पवन कुमार, आनंद कुमार, महेंद्र सिंह, रंजीता, शिवानी, अमृता आर्या, देवेंद्र सिंह, सुनीता, ब्रजबाला आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...