बागपत, मार्च 28 -- थाना क्षेत्र के एक गांव से कक्षा 11वीं की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। छात्रा के अचानक गायब होने से परिजनों में चिंता और भय का माहौल है। काफी तलाश के बाद भी जब छात्रा का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इंस्पेक्टर सूर्यदीप सिंह ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और जल्द ही छात्रा को सकुशल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...