स्कूल के लिए निकली 17 वर्षीय छात्रा लापता
बलरामपुर, जुलाई 20 -- बलरामपुर, संवाददाता। श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के लिए घर से निकली 17 वर्षीय छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छात्रा की तलाश तेज कर दी है। मामले की जांच के साथ पुलिस संभावित ठिकानों पर भी दबिश दे रही है। जानकारी के अनुसार छात्रा 17 जुलाई की सुबह करीब 7:30 बजे रोज की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। विद्यालय की छुट्टी होने के बाद भी जब वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। यह भी पढ़ें- Balrampur News: स्कूल के लिए निकली 17 वर्षीय छात्रा लापता परिवार के लोगों ने पहले रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे, जहां जानकारी मिली कि छात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.