जहानाबाद, फरवरी 10 -- झगड़ा कर घर से निकले पति, पत्नी परेशान दोनों ही मामले में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शहर के एक मोहल्ले की निवासी एक नाबालिग लड़की को बहलाकर लापता कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। साथ ही अपनी पत्नी से हुए झगड़े के बाद घर से पति लापता हो गए। दोनों ही मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मंगलवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, जो लापता हो गई। तीन-चार दिनों तक काफी खोजबीन की लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। एक लड़के पर शक जाहिर करते हुए पुलिस को बताया है कि आरोपित लड़का उनकी बेटी को परेशान किया करता था। बहरहाल प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस इसके विभिन्न बिंदुओं पर अनुसंधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.