स्कूल के रास्ते से प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण
चित्रकूट, मई 14 -- चित्रकूट। बरहा कोटरा स्थित कंपोजिट विद्यालय घुरेहटा के रास्ते में किए गए अतिक्रमण को प्रशासनिक टीम ने जेसीबी के जरिए हटवा दिया। संपर्क मार्ग पर अतिक्रमण की वजह से बच्चों एवं ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो रहा था। डीएम पुलकित गर्ग ने मामले की जानकारी मिलने पर संबंधित अधिकारियों को हटाने के निर्देश दिए। गुरुवार को खंड शिक्षाधिकारी कृष्णदत्त पाण्डेय, बीडीओ ओमप्रकाश यादव, एसआई मुन्नीलाल ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.