औरैया, अप्रैल 8 -- कुदरकोट, संवाददाता। क्षेत्र के कालाबोझ प्राथमिक विद्यालय के पास रास्ते में गंदा पानी भर जाने से स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छोटे-छोटे बच्चे कीचड़ और जलभराव से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं।बताया गया कि विकास खंड एरवाकटरा की ग्राम पंचायत कालाबोझ में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण विद्यालय तक जाने वाला मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। बारिश के बाद स्थिति और भी खराब हो गई है, जिससे रास्ते पर गंदा पानी जमा हो गया है। अभिभावकों ने चिंता जताते हुए कहा कि छोटे बच्चों के लिए इस रास्ते से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उन्हें चोट लगने का डर बना रहता है और कपड़े भी गंदे हो जाते हैं। इससे बच्चों का मनोबल प्रभावित हो रहा है और उनकी पढ़ाई पर भी असर पड़ने की आशं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.