स्कूल के रात्रि प्रहरियों के मानदेय भुगतान के लिए 8.80 लाख जारी
मधुबनी, जून 27 -- मधुबनी, निज संवाददाता । डीइओ कार्यालय के अधीन डीपीओ स्थापना ने जिले के चयनित विद्यालयों में कार्यरत रात्रि प्रहरियों के मई 2026 तक के मानदेय भुगतान के लिए 8.80 लाख स्वीकृत कर संबंधित विद्यालयों के विकास कोष में हस्तांतरित कर दिए हैं। आदेश के अनुसार प्रत्येक रात्रि प्रहरी को 10,000 की दर से मानदेय दिया जाएगा। सभी प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर रात्रि प्रहरियों का भुगतान कर उसकी सूचना डीपीओ स्थापना कार्यालय को उपलब्ध कराएं। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने बताया कि आदेश का पालन नहीं करने पर संबंधित विद्यालय प्रधान की जवाबदेही तय की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.