स्कूल के बोरवेल से खेतों की सिंचाई, वायरल वीडियो की जांच, प्रभारी को शोकॉज
मुंगेर, जुलाई 18 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता। टेटियाबंबर प्रखंड की मध्य विद्यालय बिच्छीचांचर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। वीडियो में दावा किया गया है कि, स्कूल परिसर में सरकारी योजना से लगे बोरवेल और मोटर से पाइप जोड़कर आसपास के खेतों की सिंचाई की जा रही है। वायरल फुटेज में स्कूल से निकली पाइपलाइन सीधे खेतों की ओर जाती दिख रही है। वीडियो सामने आते ही ग्रामीणों और सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग बताया और निष्पक्ष जांच की मांग की है। इधर मामले की जानकारी मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निशा राय ने जांच टीम स्कूल भेजी। यह भी पढ़ें- Bijnor News: बकरीद पर विद्यालय में बकरा बांधने व बच्चों से चारा कटवाने पर अध्यापिका सस्पेंड प्रभारी से फोन पर पूछताछ में संतोषजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.