मधुबनी, अप्रैल 6 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले के नाजिरपुर मध्य विद्यालय में जर्जर बरामदे की छत सोमवार सुबह अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में आधा दर्जन छात्र मामूली रूप से घायल हो गए। इससे विद्यालय में अफरातफरी मच गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और अभिभावकों ने स्कूल में ताला जड़कर पढ़ाई ठप करा दी। बताया गया कि पिछले चार वर्षों से भवन की मरम्मत की मांग की जा रही थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हादसे में घायल और सहमे छात्र रंजीत कुमार, सुमन कुमार, गणेश कुमार और ललित कुमार समेत अन्य बच्चों ने बताया कि स्कूल भवन की स्थिति बेहद भयावह है। कक्षाओं के अंदर और बरामदे में अक्सर छत और दीवार के टुकड़े गिरते रहते हैं। बच्चों ने कहा कि वे हर दिन मौत के साये में पढ़ने को मजबूर हैं।ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, विभाग पर लापरवाही का आरोपघटना की सूचना मिलते ही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.