बोकारो, मार्च 12 -- बोकारो, प्रतिनिधि। डॉ. राजेंद्र प्रसाद पब्लिक स्कूल सेक्अर 9 रानीपोखर व रॉयल पब्लिक स्कूल सेक्टर 4 में विद्यार्थियों के बीच आनंददायक और व्यावहारिक शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए वर्तमान में बैगलेस कक्षाएं चलाई जा रही हैं। इसी गतिविधि के अंतर्गत बुधवार को विद्यार्थियों को बोकारो हवाई अड्डे की शैक्षणिक यात्रा पर ले जाया गया। इस यात्रा के दौरान बच्चों को हवाई अड्डे के वातावरण को जानने और हवाई यात्रा के बारे में सीखने का अवसर मिला। उन्होंने रनवे, हवाई जहाज और हवाई अड्डे पर उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन किया। शिक्षकों ने समझाया कि हवाई अड्डे कैसे काम करते हैं और यात्री हवाई जहाज से कैसे यात्रा करते हैं। मौके पर स्कूल की शिक्षिका साक्षी कुमारी, अनु सिंह, शमिता,आशु , उषा कुमारी, विभा रानी, सुधा सिन्हा,पार्वती कुमारी, र...