स्कूल के बगल में खुली शराब की दुकान को हटाने की मांग
बलरामपुर, मई 17 -- बलरामपुर, संवाददाता। सदर विकासखंड क्षेत्र के भगवतीगंज स्थित ग्राम पंचायत विशुनापुर में संचालित करुणा मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के समीप शराब की दुकान संचालित होने से विद्यालय प्रबंधन के साथ अभिभावकों में नाराजगी व्याप्त है। विद्यालय प्रबंधन ने जिलाधिकारी से मिलकर शराब की दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने व विद्यालय के 500 मीटर दायरे को नशा मुक्त क्षेत्र घोषित किए जाने की मांग की गई है। विद्यालय प्रबंधक सुभान तिवारी ने डीएम विपिन कुमार जैन को दिए गए प्रार्थना-पत्र में बताया कि स्कूल से सटे परिसर में शराब की दुकान के साथ बार भी संचालित हो रहा है। यहां सुबह से देर शाम तक शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे विद्यालय का वातावरण प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि आए दिन शराब पीकर गाली-गलौज, शोर-शराबा व मारपीट जैसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.