रांची, दिसम्बर 11 -- रांची। रांची के रेलवे कॉलोनी निवासी विक्की सेन का मोबाइल हैककर उनके खाते से 2.50 लाख रुपए की ठगी कर ली गई है। विक्की सेन ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। विक्की सेन ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र रांची के एक निजी स्कूल में पढ़ाई करता है। उसी स्कूल के नाम पर 28 नवंबर को पंजाबी डांस क्लास के नाम पर एक ग्रुप में उन्हें जोड़ा गया। नौ दिसंबर को उस ग्रुप में एक मैसेज आया और ओपन करने पर उनका मोबाइल अचानक बंद हो गया। इसके बाद उनके खाते से 2.50 लाख रुपए की ठगी कर ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...