बलिया, जून 21 -- भीमपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। नगरा-बरौली मुख्य मार्ग पर स्थानीय थाना क्षेत्र के सिकंदरापुर स्थित प्राथमिक स्कूल के पीछे बांस की खूंटी के बीच खर-पतवार में शनिवार की सुबह एक युवक का शव मिला। सुबह एक दुकानदार ने शव देखकर शोर मचाया तो मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी गई। युवक के सिर पर कटे का निशान था, जिससे खून टपक रहा था। युवक के शरीर पर शर्ट नहीं था और केवल बनियान पहने हुए था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फोरेंसिक टीम और सीओ (रसड़ा) रजनीश कुमार ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा मृतक के परिजनों से जानकारी जुटा रहे हैं। पुलिस को फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। शव के झाड़ियों के बीच मिलने के चलते आशंका जताई जा रही है कि...