गोरखपुर, अप्रैल 12 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक विद्यालय के पास से शनिवार दोपहर एक छात्रा को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने देर रात दो नामजद युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ताल क्षेत्र के निवासी ने बताया कि उनकी बेटी खोराबार स्थित एक स्कूल में पढ़ने गई थी। दोपहर करीब 12:50 बजे घर के लिए निकली, लेकिन घर नहीं पहुंची। खोजबीन के दौरान पता चला कि विद्यालय के पास के दो युवक उसे अपने साथ ले गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...