स्कूल के पास शराब की दुकान का विरोध
गाज़ियाबाद, मई 11 -- इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा में स्कूल से सौ मीटर की दूरी पर खुली शराब की दुकान के विरोध में महाकाली वाहिनी ने सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम से मुलाकात की। वाहिनी के प्रतिनिधि मंडल ने शराब की दुकान को वहां से हटाए जाने की मांग की।महाकाली वाहिनी का प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. उदिता त्यागी के नेतृत्व में सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम के कार्यालय पहुंची। उन्होंने बताया कि वसुंधरा सेक्टर-दो के मुख्य मार्ग पर सेंट टेरेसा और स्प्रिंग फील्ड दो स्कूल हैं। इन स्कूलों से महज सौ मीटर दूरी पर शराब की दुकान खुली है। दुकान के सामने पार्क है। शाम के समय लोग पार्क में बैठकर शराब पीते हैं और नशे में महिलाओं से अभद्रता और अश्लील फब्तियां कसते हैं। यह भी पढ़ें- स्कूलों के बगल खुली शराब दुकानें, कैसे संवरेगा युवाओं का भविष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.