पीलीभीत, मई 10 -- पीलीभीत। जहानाबाद में उमरसड़ के प्राथमिक विद्यालय के पास तालाब में मगरमच्छ का वीडियो वायरल हुआ है। बताया गया है कि चार दिन पहले स्कूल के छात्रों में दहशत व्याप्त हो गई। बच्चों को शिक्षकों की मौजूदगी में छ्ट्टी के दौरान घरों को भेजा गया। बताया गया है कि तालाब में पानी अत्यधिक होने के कारण प्रधान के प्रतिनिधि सर्वेश कुमार द्वारा चार पंपिंग सेट से पानी निकालने का प्रयास किया जा रहा है। पर अत्यधिक पानी होने के कारण यह प्रयास असफल हो गए हैं। मगरमच्छ की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दिए जाने के बाद भी मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास नहीं किया गया। यह भी पढ़ें- गोमती की सफाई में लगे सफाई कर्मचारियों को गांव भेजने की उठी मांग, ड्यूटी निरस्त हो वन विभाग ने पानी कम करने की सलाह दी थी। इस पर प्रधान प्रतिनिधियों द्वारा प्रयास किए गए। ...