नैनीताल, अप्रैल 10 -- फोटो गरमपानी, संवाददाता। राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने एसडीएम मोनिका के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान चलाया। टीम ने विद्यालयों के आसपास कार्रवाई की। स्कूल परिसरों के आसपास गुटखा, तंबाकू, बीड़ी-सिगरेट जैसे उत्पादों की बिक्री करने वाले पांच दुकानदारों का चालान किया।जांच में दुकानदार विद्यालय के 100 मीटर के दायरे में गुटका, बीड़ी, सिगरेट एवं तम्बाकू बेचते मिले। संबंधितों का चालान काटने के साथ ही उन्हें सख्त चेतावनी दी। नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि विद्यालयों के आसपास 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के नशीले या मादक पदार्थों की बिक्री प्रतिबंधित है। भविष्य में दुकानदार इसका उल्लंघन करता मिला तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। यहां तहसीलदार बीएस भंडारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.