औरैया, अप्रैल 20 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बा क्षेत्र में छात्राओं और महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी स्कूल के पास खड़े होकर राह चलती छात्राओं और महिलाओं पर अश्लील गाने गाकर फब्तियां कसता था, जिससे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ था। सोमवार सुबह करीब 11:10 बजे कस्बा इंचार्ज हेमलता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सूरज तिवारी पुत्र परम हंस तिवारी निवासी रामनगर, जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी काफी समय से आदर्श इंटर कॉलेज के आसपास मंडराकर आने-जाने वाली छात्राओं और महिलाओं के साथ अशोभनीय हरकतें कर रहा था। यह भी पढ़ें- ऐक्शन में योगी की पुलिस; छात्रा को छेड़ने वाले आरोपी थाने में कान पकड़े और लगड़ाते दिखे, वीडियो वायरल स्थानीय लोगों की शिक...