बलिया, दिसम्बर 30 -- बलिया। शहर के राजकीय बालिका इंका के पास कुछ दिनों से नपा की ओर से कूड़ा डम्प किया जा रहा है। इससे शिक्षिकाएं, छात्राएं तथा राहगीर परेशान हो रहे हैं। स्कूल दूसरे गेट के सामने जो आम तौर पर बंद रहता है के पास कुछ दिनों से कूड़ा को डम्प किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि आसपास के कालोनियों से निकलने वाले उक्त कूड़ा को कई बार दो-तीन दिनों तक छोड़ दिया जाता है लिहाजा दुर्गंध उठने लगती है। उन्होंने इस समस्या के समाधान की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...