मुजफ्फरपुर, मई 8 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता स्कूल के परिसर में चल रही दुकानों पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई का आदेश दिया है। शहर के बीबी कॉलेजिएट स्कूल परिसर में किताब के साथ अन्य दुकानें चल रही हैं। इसको लेकर डीईओ कुमार अरविंद सिन्हा ने डीपीओ स्थापना को जांच के आदेश दिए हैं।जनवरी महीने में स्कूल की जांच के दौरान छह से अधिक कमरों को निजी संस्थान को कक्षा संचालन के लिए देने का मामला सामने आया था। डीईओ ने इस मामले में भी डीपीओ स्थापना को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। डीईओ ने कहा कि स्कूल परिसर के भीतर पुस्तक की दुकान समेत अन्य दुकानें लगाई जा रही हैं। इसके साथ ही गीता प्रसाद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स भी चल रहा है। दो दिनों में इस पर जांच रिपोर्ट मांगी गई है।बता दें कि स्कूल के मुख्य गेट के पास परिसर में एक बड़ी सी किताब की दुकान है। यह दुका...