फतेहपुर, अप्रैल 6 -- फतेहपुर। शहर के शादीपुर स्थित 50 नम्बर ओवरब्रिज के नीचे से ट्रूथ मिशन स्कूल तक का रास्ता पूरी तरह से कच्चा है। हल्की बारिश में ही जलभराव हो जाने से नौनिहाल बच्चों स्कूल आने जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावकों द्वारा कई बार मार्ग के बनवाए जाने की मांग की गई लेकिन समस्या दूर नहीं हुई। सोमवार को देवीगंज वार्ड की सभासद पूजा देवी पत्नी दिनेश तिवारी खलीफा ने नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी को एक पत्र प्रेषित कर कच्चे मार्ग को सीसी रोड एवं नाली निर्माण कराए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...