जहानाबाद, अप्रैल 4 -- रतनी, निज संवाददाता। शकूराबाद थाना क्षेत्र के नोआवां गांव स्थित मध्य विद्यालय नोआवां के एक छात्र के साथ मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकूराबाद में कराया गया। इस संबंध में पीड़ित छात्र ने थाने में आवेदन दिया है। अपने आवेदन में छात्र ने उल्लेख किया है कि मैं और मेरी चचेरी बहन मध्य विद्यालय नोआवां में पढ़ने जाते हैं तो रास्ते में मेरी बहन के साथ गांव का ही एक 19 वर्षीय युवक शिवम कुमार मेरी चचेरी बहन के साथ गलत टीका टिप्पणी करता था ।उसके बाद मेरी चचेरी बहन इस बात को मुझे बताई और डर कर स्कूल नहीं जाने लगी । शनिवार को लंच के समय जब मैं स्कूल से बाहर निकला तो शिवम कुमार बाहर पीपल के पेड़ के पास खड़ा था ।मुझे देखकर वह मुझे बुलाया और गाली गलौज करते हुए उसने मेरा किताब छ...