स्कूल के छात्रों पर दंपति से मारपीट का आरोप
हरदोई, मई 16 -- कल्याणमल। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में दंपति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर और सीसीटीवी फुटेज सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। मझिगवां के अटिया भट्ठा निवासी बेबी सिंह पत्नी योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 14 मई को दोपहर करीब 12:30 बजे उनके घर के सामने साइकिल और मोटरसाइकिल की टक्कर को लेकर कुछ अज्ञात लोगों और स्व. कोटपाल सिंह बालिका इंटर कॉलेज के छात्रों के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पति योगेंद्र सिंह पर कुछ छात्रों ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए उनके पति घर के अंदर चले गए, लेकिन आरोपित वहां भी पहुंच गए और दंपति के साथ मारपीट की। यह भी पढ़ें- दबंगों परेशान दंपति पलायन के लिए विवश घटना में दोनों को चोटें आई हैं। बेबी सिंह का कहना है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.