मथुरा, दिसम्बर 25 -- वृंदावन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने भारत की राजधानी दिल्ली का एकदिवसीय शैक्षिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को वास्तविक जीवन से जोड़ते हुए उनके ज्ञान और कौशल में वृद्धि करना था। भ्रमण के दौरान वीपीएस के छात्रों ने विद्यालय परिवार के नेतृत्व में दिल्ली स्थित चिड़ियाघर, म्यूजियम और मैकडॉनल्ड का अवलोकन किया। इस अवसर पर शिक्षकों ने छात्रों को प्रत्येक स्थल के ऐतिहासिक व शैक्षिक महत्व की जानकारी दी। छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और नई-नई जानकारियां प्राप्त कीं। छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि विद्यालय द्वारा प्रतिवर्ष शैक्षिक, ऐतिहासिक व धार्मिक भ्रमण कराए जाते हैं, जिससे उनके ज्ञान में अभिवृद्धि होती है। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने कहा कि इस प्रकार की यात्राओं से बच्चों का ज्ञान, आत्मविश्वास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.