हाजीपुर, अप्रैल 4 -- महुआ के पुराना बाजार स्थित मध्य विद्यालय कन्या की घटना, 24 पंखा सहित एलईडी बल्ब और स्ट्रीट लाइट खोल कर ले गए चोर महुआ,एक संवाददाता। स्कूल के कमरे का किवाड़ तोड़कर चोरों ने भीषण चोरी की घटना का अंजाम दिया। यह घटना थाना से महज कुछ दूरी पर पुराना बाजार स्थित मध्य विद्यालय कन्या में घटी। शनिवार को जब स्कूल खुली तो पहुंचे शिक्षक ने कमरे का उखड़ा किवाड़ देख सन्न रह गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार को गुड फ्राइडे होने के कारण स्कूल बंद था। शनिवार को स्कूल खुलने पर शिक्षक और बच्चे पहुंचे। जहां पर उन्होंने कमरे का किवाड़ उखरा और टूटा देखा। तब उन्हें समझते देर नहीं लगी कि यहां चोरों ने अपनी करतूत की है। स्कूल के शिक्षक द्वारा बताया गया कि चोरों ने कमरे में लगे 24 पंखा के अलावा 01 बरामदा का पंखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.