सीवान, अप्रैल 16 -- सीवान। कई स्कूलों के आसपास गंदगी फैली हुई है। नालियों की सफाई नहीं होने से बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है। अभिभावकों ने चिंता जताते हुए कहा कि इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। कई बार शिकायत के बावजूद सफाई नहीं हुई। लोगों ने प्रशासन से नियमित सफाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- कचरा उठाव नहीं होने से मोहल्लों में गंदगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...