स्कूल की बिल्डिंग तोड़ने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काम रुकवाया
बिजनौर, जून 27 -- चांदपुर के मोहल्ला साहूवान में आर्य समाज परिसर में परिषदीय प्राथमिक विद्यालय स्कूल है। कुछ लोगो द्वारा इसकी बिल्डिंग तोड़े जाने की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने काम रुकवा दिया। चांदपुर के मोहल्ला साहूवान निवासी वेदप्रकाश आर्य पुत्र स्वर्गीय राजेश्वर प्रसाद ने मुख्यमंत्री एवं कमिश्नर के साथ ही प्रशासन से शिकायत की थी, कि गलत तरीके से बिना अनुमति से स्कूल के भवन को गिराया जा रहा है। शिकायतकर्ता की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने काम रूकवा दिया। इस बीच शिकायतकर्ता व आर्य समाज के सदस्यों में नोक झोंक हुई। पुलिस द्वारा फिलहाल उनको निर्देशित किया गया कि अग्रिम आदेशों तक इसमें काम ना किया जाए। यह भी पढ़ें- स्कूल की बिल्डिंग तोड़ने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काम रुकवाया यह भी पढ़ें- प्राथमिक विद्यालय का भवन तोड़ने पर रोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.