उरई, मई 4 -- माधौगढ़। कंपोजिट विद्यालय भगवानपुरा की बनी चहार दीवार (बाउंड्री वाल) ठेकेदार द्वारा तोड़ दी गई। ठेकेदार बाउंड्री से निकले सामान को भी उठा ले गए।शिक्षा विभाग सोता रहा, ठेकेदार ने कर दिया कमाल। बाउंड्री वाल न होने से विद्यालय में आबारा जानवरों का जमावड़ा लगा रहता है। गौरतलब हो कि कंपोजिट विद्यालय भगवानपुरा में लगभग 105 छात्र पंजीकृत है। जनवरी 2025 में विद्यालय की लगभग 95 मीटर बाउंड्री ठेकेदार द्वारा यह कह कर तोड़ दी गई कि नई बाउंड्री आ गई है। ठेकेदार ने जेसीबी लगाकर एक दिन में पूरी बाउंड्री धराशाई कर दी । बाउंड्री से निकले ईंटा को भी ठेकेदार अपने साथ ले गए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुलदीप सिंह का कहना है कि ठेकेदार ने नई बाउंड्री, ऊंचाई से बनने की बात कही थी। एक साल बाद बाउंड्री नहीं बनाई गई, जिससे छुटटी के बाद विद्यालय आबारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.