मुजफ्फर नगर, मार्च 21 -- खतौली कोतवाली क्षेत्र के पमनावली के समीप फहीपुर गांव के मार्ग पर कार से स्कूली बस की टक्कर हो गई। जिससे स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस चालक समेत चार घायल हो गए। स्कूल बस के चालक का संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा।शुक्रवार को पमनावली क्षेत्र स्थित ग्रीन पब्लिक स्कूल के बच्चों की छुट्टी के बाद चितौडा निवासी चालक जितेन्द्र करीब 25 बच्चों को लेकर घर छोड़ने जा रहा था। कुछ बच्चों को घर छोड़ने के बाद जब वह फहीमपुर गांव के समीप पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रही ईको कार से बस की भिड़ंत हो गई। कार के टकराते ही चालक का बस से संतुलन बिगड़ गया और अन...