स्कूल की बदहाली दिखाने पर फर्जी मुकदमे दर्ज नहीं होने चााहिए:नरेंद्र सोलंकी
हापुड़, अगस्त 30 -- प्रदेश के सरकारी स्कूलों की बदहाल हालत का वीडियो बनाने पर मुकदमे दर्ज होने से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में रोष है। आम आदमी पार्टी के जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिम प्रान्त डॉ.नरेंद्र सोलंकी ने पत्र के माध्यम से स्कूलों की बदहाल व्यवस्था को सुधारने के लिए शासन प्रशासन को स्कूल ठीक करने के लिए लिखित शिकायत दी। नरेंद्र सोलंकी ने बताया कि आप के प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह के निर्देश पर प्रदेश के हर जिले में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता स्कूलों की जर्जर हालत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। तभी से कई पदाधिकारियों पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, जो गलत है। सरकार को प्रदेश के जर्जर सरकारी स्कूलों को जल्द से जल्द ठीक कराना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.