संभल, अप्रैल 8 -- चंदौसी। ब्लाक बनिया खेड़ा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुढफतेहगढ़ में संचालित एक निजी विद्यालय में मंगलवार को छात्रों के परीक्षाफल वितरण के दौरान पहुंचे अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर प्रतिवर्ष फीस बढ़ाने तथा विद्यालय में एनसीईआरटी की किताबें नहीं लगाकर महंगी किताबें लगाने का विरोध किया। अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय कक्षा शिशु से आठ तक संचालित है तथा बैठने के लिए केवल दो ही कमरे हैं जिसमें बच्चों के बैठने की उचित व्यवस्था नहीं है पीने के पानी के लिए हैंडपंप भी नहीं है तथा किताबों को एक निजी दुकान से खरीदने को विवश किया जाता है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रतिवर्ष एक हजार रुपए की फीस बढ़ा दी जाती है जबकि विद्यालय में मानक अनुसार छात्रों के लिए मूलभूत सुविधाएं नहीं है। मंगलवार को विद्यालय द्वारा बढ़ाई गई फीस तथा महंगी किताबों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.