मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। घर से स्कूल की दूरी ने गरीब अभिभावकों की मजबूरी बढ़ा दी है। आरटीई नामांकन में जिले में 150 से अधिक बच्चों को दूर का स्कूल मिला है।किसी की 15 तो किसी की दूरी 20 किलोमीटर से अधिक है। ऐसे में अभिभावकों ने इन आवंटित स्कूलों में नामांकन नहीं कराया। डीपीओ ने ऐसे बच्चों की विभाग को सूची भेजी है। अगले चरण में पास के स्कूल में आवंटन का अनुरोध किया गया है।जिले में निजी स्कूलों में कक्षा एक में आरटीई के तहत 25 फीसदी सीटों पर गरीब बच्चों के नामांकन का नियम है। जिले में इस बार दो हजार से अधिक बच्चों को स्कूल आवंटन उनके दिए आवेदन के आधार पर किया गया है। अभिभावकों ने पांच स्कूलों का विकल्प दिया था। इसमें 150 से अधिक अभिभावकों को सबसे अंतिम विकल्प वाला स्कूल मिला है या अन्य स्कूल मिला, जहां पहुंचना उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.