नई दिल्ली, जून 12 -- यूपी की राजधानी लखनऊ से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के मौजूदा सांसद जगदंबिका पाल एक दीवार पर पेशाब करते नजर आ रहे हैं। मामला वीआईपी गेस्ट हाउस के बाहर का है। यहां पर स्मार्ट सिटी के तहत काम भी चल रहा है। वीडियो में स्मार्ट सिटी का बोर्ड भी दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने जगदंबिका पाल के साथ बीजेपी को घेरा है। वीडियो में दिख रहा है कि जगदंबिका पाल स्कूल की दीवार पर पेशाब कर रहे हैं। उनके पीछे एक और व्यक्ति खड़ा है। उसे जगदंबिका पाल का सहायक बताया जा रहा है। इस दौरान सड़क पर आवाजाही भी हो रही है। पेशाब करने के बाद सहायक जगदंबिका पाल का हाथ भी धुलवाता है। इसके बाद दोनों चले जाते हैं। जहां पर जगदंबिका पाल पेशाब कर रहे थे, ठीक उसके बगल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.