रुडकी, अप्रैल 8 -- लंढौरा, संवाददाता। लंढौरा स्थित राजकीय कन्या हाईस्कूल में बुधवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। स्कूल की बाउंड्री वॉल अचानक भरभराकर गिर गई, लेकिन प्रधानाध्यापिका की सतर्कता से समय रहते छात्राओं को कक्षाओं से बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई। जानकारी के अनुसार, स्कूल की बाउंड्री के पीछे एक व्यक्ति अपनी जमीन में सबमर्सिबल पंप लगाने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान दीवार के पास पानी जमा होने लगा, जिससे बाउंड्री वॉल कमजोर होकर धीरे-धीरे झुकने लगी। प्रधानाध्यापिका सपना रानी ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने कक्षा सात और आठ में पढ़ रही करीब 25 छात्राओं को तुरंत सुरक्षित कमरों में भिजवा दिया। प्रधानाध्यापिका के अनुसार, जैसे ही छात्राओं को दूसरी कक्षा में भेजा गया और वह वापस लौटीं, कुछ ही क्षण बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.