लखनऊ, अप्रैल 23 -- इटौंजा थानाक्षेत्र में बुधवार को एक स्कूल की तीसरी मंजिल पर टिन शेड लगा रहे मैकेनिक दानिश (30) की पैर फिसलने से गिरने से मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें रामसागर मिश्रा सौ शैय्या अस्पताल बीकेटी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने देखते ही युवक की मौत की पुष्टि कर दी। साथी मजदूरों ने बताया कि दानिश का अचानक पैर फिसल गया और वह जमीन पर जा गिरा। यह देखकर आनन-फानन में ठेकेदार और अन्य साथी नीचे पहुंचे। मजदूरों का आरोप है कि काम करने के दौरान कोई सुरक्षा के उपकरण नहीं थे। ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया। इटौंजा इंस्पेक्टर सोबरन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। यह भी पढ़ें- स्टेडियम निर्माण पर रोक के बाद ठेकेदारों ने जताया विरोध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...