स्कूल की तरह ड्रेस में दिखेंगे सीएसए विवि के छात्र
कानपुर, सितम्बर 2 -- कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में अब स्कूल की तरह छात्र-छात्राएं ड्रेस पहनकर आते-जाते नजर आएंगे। विवि प्रशासन ने पहली बार विवि और संबद्ध महाविद्यालयों में ड्रेस-कोड सिस्टम लागू कर दिया है। यह ड्रेस कोड सिर्फ स्नातक के नहीं बल्कि परास्नातक और पीएचडी के अभ्यर्थियों पर भी लागू होगा। विवि के अधिष्ठाता कृषि संकाय कौशल कुमार ने बताया कि विद्ववत परिषद की बैठक में ड्रेस कोड का फैसला लागू किया गया था। उन्होंने बताया कि सभी संकाय के छात्र सफेद रंग की शर्ट पहनेंगे। पैंट के रंग में अंतर किया गया है। कृषि संकाय के लिए ग्रे रंग, उद्यान संकाय के लिए ओलिव ग्रीन रंग, वानिकी संकाय के लिए चाकलेट ब्राउन रंग, सामुदायिक विज्ञान संकाय के लिए डार्क मस्टर्ड येलो रंग तय किया गया है। इंजीनियरिंग संकाय के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.