हिन्दुस्तान ब्यूरो, दिसम्बर 5 -- बिहार में प्राइमरी से लेकर प्लस टू तक के सभी सरकारी स्कूल अब मॉडल टाइम-टेबल से चलेंगे। यह टाइम-टेबल सभी संस्कृत स्कूलों एवं मदरसों पर भी लागू होगा। इसके तहत स्कूल की छुट्टी होने से पहले राष्ट्रगान अनिवार्य होगा। सभी स्कूल पूर्वाह्न 9.30 से अपराह्न 4 बजे तक चलेंगे। सुबह 9.30 से 10 बजे तक प्रार्थना होगी। प्रार्थना के साथ बिहार गीत भी गाए जाएंगे। प्रार्थना में सभी शिक्षक-कर्मचारियों की उपस्थिति रहेगी। इसके बाद 10 से 4 बजे तक आठ घंटी पढ़ाई होगी। राष्ट्रगान के बाद छुट्टी होगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सज्जन आर. के हस्ताक्षर से टाइम-टेबल जारी हुआ है। सुबह 10 से 10.40 तक पहली घंटी, 10.40 से 11.20 तक दूसरी घंटी एवं 11.20 से दोपहर 12 बजे तक तीसरी घंटी चलेगी। 12 से 12.40 बजे तक लंच टाइम रहेगा। 12.40 से 1.20 तक चौथी घंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.