स्कूल की छात्रा का अपहरण, बस ड्राइवर और क्लीनर पर आरोप
मथुरा, जून 29 -- केशव धाम स्थित रामकली देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा का अपहरण हो गया। परिजनों ने स्कूल बस के स्टॉफ पर ही अपहरण करने का आरोप लगाया है। मामले में बस के ड्राइवर और क्लीनर को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपी पकड़ से दूर हैं। श्रीहित हरिवंश नगर में किराये के मकान में रहने वाले शख्स की 15 वर्षीय बेटी रामकली देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ती है। 27 जून को सुबह सात बजे घर से स्कूल को निकली थी। जब घर नहीं लौटी तो पता चला कि वह स्कूल ही नहीं पहुंची है। यह भी पढ़ें- बहन का अपहरण कर लिए जाने की प्राथमिकी दर्ज यह जानकारी पाकर परिजन परेशान हो गये। शक होने पर छात्रा की मां ने बस के ड्राइवर पंकज निवासी बजरंग चौराहा, महोली रोड, मथुरा को फोन किया तथा बस पर उसके साथ रहने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.