भागलपुर, मार्च 15 -- सुल्तानगंज प्रखंड के मसदी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय मसदी मुसहरी में वार्षिक परीक्षा के दौरान छात्राओं के बीच बेंच पर बैठने को लेकर विवाद मारपीट में बदल गया। एक छात्रा ने घटना का वीडियो बना लिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया और शिक्षक को भी जख्मी कर दिया। पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे कुछ छात्राएं परीक्षा के लिए समय से पहले विद्यालय पहुंचीं। गेट बंद होने के कारण वे बाहर टहल रही थीं। इसी बीच बिजली का काम करने वाला मिस्त्री गेट खोलकर अंदर गया, तो कक्षा आठ की कुछ छात्राएं कक्षा में प्रवेश कर गईं। बेंच पर बैठने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो मारपीट में बदल गया। अन्य कक्षाओं की छात्राएं भी शामिल हो गईं और दो पक्ष बन गए।कक्षा आठ की एक छात्रा ने मोबाइल में मारपीट का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.