जहानाबाद, फरवरी 18 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शहर के राजा बाजार के इलाके में संचालित एक निजी स्कूल की छत से गिरकर आठवीं क्लास की छात्रा शिवानी कुमारी बुरी तरह घायल हो गई। बुधवार को हुई इस घटना के बाद स्कूल में अफरा तफरी मच गई। स्कूल स्कूल कर्मियों ने इलाज के लिए उक्त छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया। छात्रा का पैर फ्रैक्चर कर गया है। वह शहर के दक्षिणी दौलतपुर मोहल्ले की रहने वाली है। छात्रा कैसे गिरी यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। दुर्घटनावश वह गिरी या किसी ने धकेल दिया या गिरने की कोई और वजह है, इन सब बिंदुओं पर जांच चल रही है। इस संबंध में बाल विद्या निकेतन विद्यालय के केमिस्ट्री शिक्षक छोटेलाल का कहना है कि तीसरी घंटी में आठवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा शिवानी टॉयलेट जाने के लिए परमिशन लेने आई थी। वह अपनी एक सहेली के साथ छत पर गई थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.