दरभंगा, मई 1 -- शशि प्रकाश,बहेड़ी। स्थानीय थाना क्षेत्र के भच्छी प्राथमिक विद्यालय की छत पर गांजा पीते तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना बुधवार की है। उस समय स्कूल में कक्षाएं चल रही थीं, तभी शिक्षकों की नजर छत पर बैठे कुछ युवकों पर पड़ी, जो नशा कर रहे थे। स्थिति को गंभीर देखते हुए शिक्षकों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बहेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वलिगांव निवासी पप्पू कुमार पासवान, ऋषि कुमार और जीवन कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि तीनों युवक विद्यालय की छत पर बैठकर गांजा पी रहे थे, जिन्हें मौके से हिरासत में लिया गया।पुलिस यह भी पढ़ें- स्कूल की छत पर गांजा पीते तीन युवक गिरफ्तार ने तीनों आरोपियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.