स्कूल की खाली बस को अनियंत्रित ट्रैक्टर मारी टक्कर
आगरा, अप्रैल 24 -- कोतवाली क्षेत्र में कासगंज गेट पर एक स्कूली बस में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद सड़क पर दोनों वाहन फंस गए और जाम लग गया। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई और क्रेन की मदद से वाहनों को सड़क किनारे किया। इसके बाद ही सड़क पर वाहनों का आवागमन सुचारू हो सका। गनीमत रही कि दुर्घटना के समय बस में बच्चे सवार नहीं थे, अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था। घटना शुक्रवार की सुबह की है। सोरों के एनआर पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को लेने के लिए जा रही थी। सोरों में कासगंज गेट पर जैसे ही बस पहुंची, तभी तेज गति से आ अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बस में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- बोरियों से लदी ट्रैक्ट्रर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी बस में टक्कर लगते ही दोनों वाहन फंस गए और सड़क पर आड़े तिरछे खड़े हो गए। कुछ ही देर में यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.