बलिया, मई 4 -- बैरिया। क्षेत्र के कन्या प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा में लगे सोलर प्लेट व दरवाजे को रविवार की रात अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमवार को विद्यालय पहुंचने पर शिक्षकों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद हेडमास्टर दयाशंकर तिवारी ने थाने में तहरीर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...