झांसी, मार्च 14 -- मऊरानीपुर क्षेत्र में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। गांव चितावत स्थित प्राथमिक विद्यालय में कबाड़ बताकर चोरी-छिपे सरकारी संपत्ति, बच्चों की किताबें, कॉपियां, रसोई का सामान बेचा जा रहा था। यह आरोप प्रधानाध्यापक पर लगाए हैं। शिक्षा मित्र ने इसका विरोध किया तो उनसे अभद्रता की। मोबाइल छीन लिया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वॉयरल कर दिया। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं मामला संज्ञान में आने पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा है। प्राथमिक विद्यालय चितावत के प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय परिसर में कबाड़ खरीदने वालों को बुलाया गया था। वीडियो पर गौर करें तो विद्यालय का सामान बोरियों में भरकर कबाड़ की गाड़ी में लादने की तैयारी की जा रही थी। इसमें कथित तौर पर बच्चों की नई, पुरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.