गाज़ियाबाद, अप्रैल 4 -- गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। मेरठ रोड स्थित निजी स्कूल द्वारा बिना अनुमति पढ़ाई का समय बढ़ाने पर शनिवार को बवाल हो गया। स्कूल पहुंचे अभिभावकों को प्रवेश नहीं देने पर अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया और सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।अभिभावकों ने आरोप लगाया कि बच्चों को जबरन दो घंटे अतिरिक्त समय तक स्कूल में रोका जा रहा है। स्निग्धा दास और इशु आहुजा ने कहा कि समय बढ़ने से अभिभावकों और बच्चों दोनों का शेड्यूल बिगड़ रहा है। जो बच्चे कोचिंग जाते हैं, उनकी क्लास छूट रही है। अभिभावक डॉ. रुचि ने कहा कि स्कूल द्वारा बेवजह समय बढ़ाए जाने से बच्चों की पढ़ाई का शेड्यूल और कोचिंग क्लास का नुकसान हो रहा है। शनिवार की सुबह इस संबंध में ही बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंचे, लेकिन उन्हें गेट पर ही रोक दिया गया और स्कूल के अंदर नहीं ज...